आंगनवाड़ी सहायिका अंतिम सूची जारी होने से 7 दिन के अंदर करे आपत्ति दर्ज

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम,महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया व सहायक संचालक (प्रभारी परियोजना अधिकारी) भारती डांगी ने बताया कि परियोजना पिपलौदा अंतर्गत कुल 52 केंद्रों पर आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किये गये थे।

कुल 52 केन्द्रो के रिक्त पदों के विरूद्ध परियोजना पिपलौदा अंतर्गत नगर परिषद के 3 केन्द्रो एवं पिपलौदा ग्रामीण हेतु 49 केन्द्रो पदो के विरूद्ध अंतिम पदक्रम सूची एम पी ऑनलाईन के चयन पोर्टल पर जारी की जा चुंकी है।

चयन सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति प्रतीत होती हो तो अनंतिम चयन सूची जारी होने से 7 दिन के अंदर एम पी ऑनलाईन चयन पोर्टल से आवेदनकर्ता के आवेदन क्रमांक का उपयोग कर ओटीपी के माध्यम से ऑनलाईन आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। आपत्ति ऑनलाईन निर्धारित समयावधि में दर्ज आवेदनकर्ता के द्वारा ही की जा सकेगी। आपत्ति ऑफलाईन मान्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *