Ratlam : सरस्वती शीशु मंदिर भाटी बड़ोदीया,संकुल स्तरीय एकल एवम बौद्धिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम रत्नपुरी ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रतलाम द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर भाटी बड़ोदिया में आज दिनांक 03 सितम्बर 2024 मंगलवार को मांगरोल संकुल की संकुल स्तरीय एकल एवम बौद्विक प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि नरसिंहदास बैरागी संकुल प्रमुख, कैलाश पटेल वरिष्ठ समाजसेवी, वीरेन्द्रसिंह भाटी संरक्षक एवम समाज सेवी अमृत पाटीदार सरपंच प्रतिनिधि, रामप्रसाद पाटीदार वरिष्ठ समाजसेवी, लक्ष्मीनारायण पाटीदार वरिष्ठ समाजसेवी, ईश्वरसिंह पंवार समाज सेवी द्वारा सर्वप्रथम माँ भारती माँ सरस्वती ओर प्रनवा अक्षर का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

देखिए सरस्वती शिशु मंदिर के पूरे आयोजन का वीडियो।

एवम मुख्य अतिथि द्वारा सभी भैया बहिनो को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं ओर बधाई दी गई संकुल प्रमुख द्वारा सभी दायित्वान कार्यकर्ताओं को अपना कार्य पूर्णनिष्ठा से करने हेतु मूलमंत्र दिया गया ओर सभी भैया बहिनो को अपने जीवन मे खेल के महत्व के विषय पर मार्गदर्शन किया गया।

सभी सम्मानीय अतिथियों द्वारा गोले का पूजन कर गोला फेंक कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया खेल प्रतियोगिता प्रभारी द्वारा शारीरिक प्रतियोगिता एवम बौद्विक प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई जिसमे दौड़, ऊँचीकुद,लंबी कूद,गोला फेंक रंगोली, स्मृतिज्ञान,चित्रकला, व्यक्तिगत गीत,योगासन,प्रश्न मंच प्रतियोगिता,शुद्ध लेखन,सुंदर लेखन आदि प्रतियोगिता कराई गई।

प्रतियोगिता के समापन सत्र में उपस्थित अतिथियों द्वारा संकुल स्तरीय प्रतियोगिया में प्रथम एवम द्वितीय स्थान व सहभागिता करने वाले समस्त भैया बहिनो एवम आचार्य परिवार को पुरुस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता का संचालन राकेश खारीवाल प्रधानाचार्य कुआझागर एवम परिचय जितेंद्रसिंह सोनगरा प्रधानाचार्य भाटी बड़ोदिया द्वारा किया गया प्रतियोगिता में संकुल केंद्र के समस्त विद्यालय से प्रधानाचार्य अर्जुन केवट, ईश्वर लाल पाटीदार, सुनील गेहलोत रामेश्वर चौहान एवम 153 भेया बहिन एवम 27 आचार्य दीदी की उपस्थिति रही प्रतियोगिता के अंत मे भेया बहिनो को भोजन करवाया गया एवम कल्याण मंत्र कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *