रतलाम–नशा मुक्त युवा विकसित भारत थीम के तहत दिलाई शपथ।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांगरोल के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को शासन के द्वारा चलाए जा रहे हैं भारत नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत स्कूल प्राचार्य अजय मरमट के सानिध्य में शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसा नासूर है जो धीरे-धीरे अपना घर बनाता है और फिर पूरे शरीर में फैल जाता है अर्थात व्यक्ति नशे का आदी हो जाता है। नशे का दुष्प्रभाव नशा करने वाले व्यक्ति पर ही नहीं वरन् उसके परिवार और समाज पर भी होता है।

देश के युवाओं को नशे से दूर रहकर अपना विकास करने के साथ-साथ देश की प्रगति और विकास में भरपूर योगदान देना चाहिए क्योंकि आज का युवा कल का भविष्य है वही देश को विकासशील से विकसित देशों की श्रेणी में ला सकते हैं। शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी की संस्था प्रभारी एवं भारत नशा मुक्ति अभियान की मास्टर ट्रेनर ललिता कुशवाह ने कहा कि मानव जीवन ईश्वर द्वारा दिया एक अमूल्य तोहफा है उसे हम नशा करके बर्बाद न करे। हम अपना जीवन सादा रखे हैं लेकिन विचार उच्च रखे हैं और पढ़ लिखकर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे। जो लोग नशे के आदी हो गए हैं उन्हें भी चिकित्सा परामर्श, योग ,ध्यान, अपनों के सहयोग द्वारा नशे से बाहर लाया जा सकता है। तत्पश्चात उन्होंने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विद्यालयीन स्टाफ महेंद्र जैन, कमलेश पांचाल, निहारिका कटारिया, मुकेश डिंडोर,मार्टिन, मनोज सोलंकी सतीश पाटील, अनीता तोषनीवाल, सपना सचान, हेमराज भंवर एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *