रतलाम/जावरा :जन चेतना मंच जावरा की पहल रंग लाई, रतलाम राजस्व संभाग बनेगा,

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स,रतलाम,(जगदीश राठौर) रतलाम को संभाग बनाने की तैयारी रतलाम जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह ने पास किया प्रस्ताव (दिनांक 29 अगस्त 2024 के अंक में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर शीर्षक)उल्लेखनीय हैं कि जावरा में अंडर ब्रिज निर्माण प्रस्तावित है और ओव्हर ब्रिज की सौगात मिल चुकी है।

सिर्फ और सिर्फ जावरा को जिला बनाने की करीब 25 वर्ष से लगातार जन चेतना मंच जावरा द्वारा की जा रही पुरानी मांग को मध्य प्रदेश शासन द्वारा अब तक पूरा नहीं किया गया है जन चेतना मंच जावरा जावरा द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2012 को प्रकाशित फोल्डर में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व तत्कालीन रेल मंत्री सीपी जोशी भारत सरकार को रतलाम संभाग क्यों ? जावरा रेलवे स्टेशन चौराहा पर ब्रिज क्यों ?

जावरा जिला क्यों (ठोस बिंदु चिन्हित किए थे) का उल्लेख किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 12 मर्तबा जन चेतना मंच जावरा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा संरक्षक डॉ राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में ज्ञापन दिए गए थे। दिनांक 02 अगस्त 2017 को कार्यालय कलेक्टर (वरिष्ठ शाखा) जिला रतलाम क्रमांक 119/व.लि./17 द्वारा सचिव मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मुख्यमंत्री का भ्रमण दिनांक 15 जून 2017 में उल्लेख किया गया कि रतलाम को राजस्व संभाग, जावरा को जिला घोषित करने तथा रेलवे फाटक क्रमांक 177 पर शासन द्वारा 35 करोड रुपए की स्वीकृति देने के बावजूद काम शीघ्र करने बाबत ज्ञापन इस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है।

जो आगामी कार्यवाही हेतु मूलतः आपकी ओर सादर प्रेषित है। इस पत्र की प्रतिलिपि जनचेतना मंच जावरा जिला रतलाम कार्यालय 17/211 सुतारी पुरा जावरा जिला रतलाम को कार्यालय अपर कलेक्टर जिला रतलाम द्वारा दिनांक 2 अगस्त 17 को भेजी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *