रतलाम :तीन स्थानों पर होगा गणेश प्रतिमा संग्रहण व विसर्जन, आज मांस विक्रय दुकान रहेगी बंद।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम जनसुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम द्वारा आज 17 सितम्बर मंगलवार अनंत चर्तुदशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण, हनुमान ताल प्रांगण, अमृत सागर स्थित गढ़ कैलाश मंदिर पर गणेश प्रतिमा संग्रहण स्थल बनाये गये है, जहां संग्रहित प्रतिमाओं को सम्मान पूर्वक विसर्जन हेतु बंजली बायपास स्थित तालाब ले जाया जायेगा।

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांषु भट्ट, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, सपना त्रिपाठी व पार्षदगणों ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि भगवान श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु नगर निगम द्वारा बनाये गये उक्त प्रतिमा संग्रहण स्थलों पर गणेश प्रतिमाओं को विधि विधान से पूजा-अर्चना कर रख दें प्रतिमाओं को पुरे सम्मान के साथ विसर्जन हेतु ले जाया जायेगा।

आज पशु वध करना,मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।

मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार आज 17 सितम्बर मंगलवार को अनंत चतुर्दशी एवं पर्युषण पर्व का अंतिम दिन होने से नगर सीमा में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशुवध करना, मटन,गौशत विक्रय करना अथवा बेचना निषेध किया गया है।निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को पशु वध करते या मटन गौश्त विक्रय करते पाया जाये तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *