रतलाम-स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का महापौर ने किया सम्मान।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम, 17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा प्रतिदिन आयोजित की जा रही गतिविधियों के तहत वार्ड क्रमांक 46 से 49 में स्वच्छता हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का महापौर प्रहलाद पटेल ने पुष्पमाला पहनाकर व प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मान किया साथ ही सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इसके अलावा दो बत्ती चौपाटी पर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त चौपाटी स्टाल दिखाया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी किरण चौहान, तरूण राठौड़, विनयसिंह चौहान, वार्ड प्रभारी व आईईसी टीम उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *