शुजालपुर-अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट व SDOP द्वारा वृद्धजन को भोजन करवा व आशीर्वाद लिया।

असल जीवन साथी स्वस्थ शरीर-: योगगुरु विशाल कुमार वर्मा,
लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के योग सेवकगण विरियाखेड़ी वृद्धाश्रम स्थित अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर योगगुरु विशाल कुमार वर्मा ने अपनों की आशाओं में खो रहें वृद्धजनों को स्वयं से जोडकर योग भक्ति सत्संग आनंद की अनुभूति कराई गई।

मनुष्य का असल जीवन साथी स्वस्थ शरीर हैं पतंजलि संगठन के प्रेमाराम पुनिया, डॉ हर्षित राठौर, दुर्गा शंकर खिची, राजेश चांदवानी, डॉ प्रदीप जैन, अन्य योग सेवकों ने आशीर्वाद लिया आभार संचालक कुलदीप सिंह चौहान ने किया।

शुजालपुर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के शुजालपुर तहसील अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ एवम शुजालपुर नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़ ने शुजालपुर SDOP पिंटू कुमार बघेल के साथ मिलकर घरसंसार वृद्ध आश्रम के सभी लोगो को भोजन करवाया एवम उनसे आशीर्वाद लिया गया।
