
लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम,17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन कार्यक्रम 2 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, कलेक्टर राजेश बाथम, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, पार्षद परमानन्द योगी, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अरुण पाठक, महिला बाल विकास विभाग अधिकारी रजनीश सिन्हा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया। प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के अन्य स्थानों के साथ ही रतलाम जिले के पिपलोदा की 3 करोड़ 92 लाख लागत की जलापूर्ति योजना तथा नामली की 3 करोड़ 10 लाख रूपए लागत की जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन भी वर्चुअल रूप से किया गया।

रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महापौर तथा अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
