जैन समाज को जगाने के लिए निलेश चंद्र मुनी जैसे संतों कि जरूरत है–हार्दिक हुंडीया

लोकतंत्र टाईम्स, मुंबई,महावीर मिशन ट्रस्ट मुंबई हैदराबाद द्वारा आयोजित एक देश एक संकल्प गाय माता राष्ट्र माता कार्यक्रम संत निलेशचन्द्र मुनि की निश्रा में वाय. बी. चौहान हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत नीलेश चन्द्र मुनि, विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, नगर सेवीका यामिनी जाधव, गोल्डकिंग पृथ्वीराज कोठारी,और ओल इन्डिया जैन जर्नलिस्ट ऐशोशियेशन के संस्थापक अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया सहित अन्य महानुभावों की विशाल हाजरी में यह विशिष्ट समारोह का आयोजन हुआ।
अंधेरी जे. बी नगर स्थित कातिनगर जैन मंदिर तीन दिनों तक बंद रखा गया था,जैन धर्म के इतिहास में यह पहली बार हुआ था। उस रात को अपने आक्रमक विचारधारा और धर्म के प्रति समर्पित भावना रखने राष्ट्रीय संत निलेश मुनी ने हार्दिक हुंडीया के साथ मिलकर रात को तीन बजे दादा के मंदिर के दरवाजे खुलवाये थे। इस घटनाक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का बहुत ही साथ रहा , इस घटना में जैन समाज के प्रति जागृति लाने वाले राहूल नार्वेकर, हार्दिक हुंडीया का विशिष्ट सम्मान किया गया।

श्री महावीर मिशन ट्रस्ट मुंबई – हैदराबाद के निर्वाण 2550 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक देश एक संकल्प गौमाता राष्ट्रमाता अभिनंदन सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। प्रखर गौरक्षक जीवदया प्रेमी राष्ट्रीय संत मुनि निलेश चंद्र आचार्य कि निश्रा में जैन शासन में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करने वाले महानुभाव गायमाता की प्रतिमा, शाल और माला एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
यशवंतराव चव्हाण हॉल में राष्ट्रसंत जैन मुनि निलेशचंद्र विजय महाराज की निश्रा में व महावीर मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में ‘एक राष्ट्र एक संकल्प गाय माता राष्ट्र माता’ के पावन उद्देश्य को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, भायखला प्रत्याशी यामीनी ताईं जाधव, हार्दिक भाई हुंडिया, बुलियन किंग पृथ्वीराज कोठारी, जयंतिलाल बाफना, नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्टी कांतिलाल शाह, भाजपा दक्षिण मुंबई से प्रवीणा बेन मोदी, रेखा बेन कांतिलाल शाह, पत्रकारों में गोविंद पुरोहित, जगदीश महेता, उधोगपति श्गणपत कोठारी, महेन्द्र बलदोटा, दिनेश चौहान, चंद्रकुमार जाजोदिया, सूर सम्राट नरेन्द्र वाणीगोता, प्रवीण बी जैन, सेवा फाउंडेशन से अमृत टी जैन व रमेश मिठालाल जैन, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के अग्रणीजन सहित आदेश्वर जैन ट्रस्ट व नाकोडा भैरव मंडल से भरत भाई, महेन्द्र कोठारी, प्रकाश सी जैन, अशोक त्वरेचा वोरा,भरत लुणावा, कुलाबा ट्रस्टी, डिलाईल रोड यंग जैन जीवदया फाउंडेशन, तखतगढ़ युवा मंच एवं विभिन्न उधोगपतियों, संस्था अग्रणीयों, समाजसेवीयों, व मीडिया महारथी किशोर भंडारी, ललित एम शाह, किरण जैन, सोशल मीडिया महारथी कमलेश रांका व प्रकाश सोलंकी, दिलीप नाकोडा, श्रेणिक जैन, चंपालाल जैन, मदन जैन, अन्यों की उपस्थिति में गणमान्य अतिथियों का बहुमान हुआ।
गणमान्य वक्ताओं ने ओजस्वी वक्तव्य दिए जिसमें मुनि निलेशचंद्र विजय ने अपने जोशीले अंदाज मैं सोये हुए जैन समाज को जगाने आया हुं कह कर आगामी चुनाव में अधिक से अधिक जैन नगरसेवक, विधायक व सांसद होने पर जोर दिया तथा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने व उनके संरक्षण की मांग की। भायखला प्रत्याशी भायखला प्रत्याशी यामीनी ताईं जाधव ने अपने आप को आधा जैन बताते हुए जैन धर्म व समुदाय के प्रति विशेष लगाव प्रकट कर समुदाय के किसी भी कार्य में यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया। रेखा बेन ने ओजस्वी वक्तव्य दिया। हार्दिक भाई ने अपने विशेष शैली में मुनि निलेशचंद्र जैसे संतों की आवश्यकता व गौमाता को संरक्षण पर जोर दिया।
पृथ्वीराज कोठारी ने गौमाता रथ देने की घोषणा की। रमेश मिठालाल जैन ने राष्ट्रसंत मुनि को कलिकाल कल्पतरु दादा गुरुदेव राजेन्द्र सुरिश्वर महाराजा की पाट परंपरा के 11 वें आचार्य बनने की बात कही।कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय संगीत कार नरेन्द्र वाणीगोता व उनके सुपुत्र डेनिस एवं जैनम वाणीगोता ने कर्णप्रिय स्वर लहरी से समा बांधा तथा सुंदर मंच से कार्यक्रम संचालन संगीता बेन बागरेचा ने अपनी विशिष्ट शैली में किया।
चौविहार फुड की व्यवस्था रखी गयी। कार्यक्रम का आयोजन व समापन खुशनुमा माहौल में हुआ। इस अवसर पर सम्मानित हुए। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने जैन समाज के प्रति अपना दायित्व और जैन मंदिर की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेने का आश्वासन देते हुवे कहा की विश्व में कंही पर भी जैन धर्म के मंदिर कि समस्या होगी में तत्पर रहुंगा।
आईजा के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हार्दिक हुंडीया जी ने पधारे हुए जैन समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आपके शहर में , नगर में , राज्य में सोसायटी में, गली में या बंगलों के आसपास कोई भी बिल्डर मंदिर बनाकर देता है तो सबसे पहले यह मंदिर आपके संधके ट्रस्ट के नाम पर करा लेवे ताकि अंधेरी कांति नगर संघ जैसी घटना दुबारा ना हो। उन्होंने कहा की की आज समाज और धर्म की रक्षा के लिए राष्ट्रीय संत निलेश चंद्र मुनी जैसे संत की आवश्यकता है।

बुलियन किंग पृथ्वी राज कोठारी ने कहा कि संत निलेश चंद्र मुनी और” हार्दिक हुंडीया की प्रसंशा करते हुवे कहा कि इतने आक्रमक धर्मप्रेमी संत निलेश मुनी जैसे गौ रक्षक को पहली बार देखा। मुजे़ गर्व है कि यह संत भी मोहन खेड़ा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हार्दिक हुंडीया के बारे में कहा कि वे अन्याय सहेंन नहीं करते हैं और अन्याय करने वाले के पीछे पड़ जाते हैं चाहे वो पृथ्वी राज कोठारी क्यों ना हो यामीनी जादव ने अपने विचार साझा करते हुवे कहा कि जैन शांति प्रिय और अंहीषा प्रेमी समाज है । उनके मंदिर के आजु बाजु कंही पर भी मटन की दुकान होगी तो में बंध करा दुंगी व दुकानों को बंद करवाई भी है।
समाज सेवी रेखा कांतिलाल शाह ने बताया की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ साथ साथ में बेटी को सक्षम बनाओ जीवदया प्रेमी चंद्र प्रकाश जाजोदिया ने कहा कि अमरावती जैसे विस्तार में गाय माता को बचाने का काम कठीन है, परंतु वे रात दिन गौ रक्षा करते हैं वे अद्भुत काम कर रहे हैं।
सुंदर मंच संचालन संगीता बेन बागरेचा ने अपनी विशिष्ट शैली में किया। संत निलेश मुनि, हार्दिक हुंडिया, राहुल नार्वेकर,पृथ्वी राज कोठारी सभी पदाधिकारियों ने नागदा के जीवदया प्रेमी जीवन लाल जैन(लोकतंत्र टाईम्स रिपोर्टर) नागदा चाय वाले को शाल श्रीफल माला फूलों का गुलदस्ता व गो माता का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया हार्दिक हुंडिया ने कहा कि जीवन जैन जैसे समाज सेवी से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए जो निःशुल्क चाय पिलाने का कार्य करते है।
