
लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम, उप निरीक्षक अनुराग यादव को चौकी ढोढर पर अपने विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति जो नीले रंग का शर्ट व हल्के नीले रंग का जीन्स पैंट पहने हुए है, उक्त व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखता है जो अभी कुछ समय मे आबकारी कम्पाउण्ड मे आने वाला है, सुचना पर से राहगीर पंचान को तलब कर चौकी मे उपस्थित पुलिस स्टाफ गोपाल अंजना, अशोक यादव व सैनिक मोहसीन खान के साथ मुखबिर सूचना अनुसार आबकारी कम्पाउण्ड मे मंदिर के पास मुखबिर सुचना अनुसार एक व्यक्ति खड़ा पाया गया जिसकों हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम मनीष पिता मांगिलाल उम्र 22 वर्ष निवासी भेरु बाबा जी के ओटले के पास विरिया खेड़ी रतलाम बताया जिसकी तलाशी लेते एक देशी हाथ की बनी हुई पिस्टल आरोपी के कमर पर पैंट की बेल्ट के पीछे फसी हुई पायी गयी जिसका निरीक्षण करने पर हत्था कत्थई रंग का होकर प्लास्टिक से बना हुआ पाया गया व पिस्टल की मैंगजीन मे 2 जिंदा कारतूस लगे होना पाये गए
आरोपी के पिस्टल रखने के संबंध मे पूछताछ करने पर पिस्टल को शौक़ से रखना व अपने छोटे भाई भूरिया पिता मांगिलाल से लाना बताया आरोपी से पिस्टल रखे जाने के संबंध मे कोई वैध लाइसेन्स का पूछते नहीं होना बताया जो अवैध पिस्टेल को विधिवत समक्ष पंचो के जप्त पर सील बंद किया, आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट से दंडनीय पाये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार आरोपीः-
01. मनीष पिता मांगिलाल उम्र 22 वर्ष निवासी भेरु बाबा जी के ओटले के पास विरिया खेड़ी रतलाम
जप्त मश्रुका:- 01 पिस्टल, 02 जिंदा राउण्ड
