
लोकतंत्र टाईम्स,उज्जैन:-भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधारानी शर्मा के यहां उज्जैन स्थित चिंतामन गणेश मंदिर पर पारिवारिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव को आमंत्रित किया गया।
उज्जैन पहुंचने पर टीम के अन्य सदस्यों एवं उपस्थित परिजनों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पमाला एवं साफा पहनकर सम्मान किया गया एवं फूलों की बारिश की गई राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आमंत्रण पर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चाय वाले का भी शाल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सुधारानी शर्मा के अलावा, जगदीशचंद्र शर्मा एवं पंकज वैष्णव भी उपस्थित रहे कार्यक्रम के पश्चात यादव एवं उनकी टीम ने चिंतामन गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
