रतलाम–विज्ञान प्रदर्शनी में मनीषा गरवाल को प्रथम स्थान प्राप्त।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धराड में जनशिक्षा केंद्र स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी की कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी मनीषा गरवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सामाजिक विज्ञान विषय की माध्यमिक शिक्षिका ललिता कुशवाह के निर्देशन में सामाजिक विज्ञान के भूगोल का टॉपिक सौरमंडल विषय पर मॉडल बनवाया गया था। जिसमें सूर्य के ग्रहों को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हुए बताया गया। बालिका का चयन विकासखंड स्तर पर हुआ है ।

बालिका को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धराड के प्राचार्य एवं जनशिक्षा केंद्र प्रभारी समरथ भूरिया द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनशिक्षक जितेंद्र डामोर एवं जनशिक्षा केंद्र के विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं प्रतियोगी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *