
लोकतंत्र टाईम्स रतलाम शहर वार्ड न.42 बागड़ो का वास में अति प्राचीन भेरू जी के मंदिर पर आंवला नवमी के उपलक्ष्य में अन्नकूट व महाप्रसादी का आयोजन रखा गया अन्नकूट कार्यक्रम में भेरूजी के मंदिर को फूलों से सजाया गया व भेरू जी की आरती का आयोजन किया गया और पायल पैलेस परिवार की और से 56 भोग का प्रसाद के रूप में भेरू जी को भोग लगाया गया व महाप्रसादी का वितरण का आयोजन किया गया।

भेरू जी के आयोजित अन्नकूट महाप्रसादी में बागड़ो के वास व आस पास की जनता ने आरती और महाप्रसादी का लाभ लिया गया व मौहल्ले से निकलने वाली जनता को भी रोककर प्रसाद का वितरण किया गया।

अति प्राचीन भेरू जी के अन्नकूट व आरती व महाप्रसादी में वार्ड 42 पार्षद हितेश शर्मा कामरेड के साथ अर्पित सर्राफ,राजेश सर्राफ,ज्ञानचंद्र सर्राफ,रखभचंद्र जैन,राजेश सोलंकी,कपिल जोशी,रूपेश राठौड़,अभिषेक दुबे,धीरज दुबे,मोहित पडियार,विक्रांत शर्मा,भूपेंद्र आदि श्रद्धालु जन व मोहल्ले वासी आदि मौजूद रहे ।
