
लोकतंत्र टाईम्स भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेलवे स्टेशन पर एक 45 साल की महिला दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। चलती ट्रेन से उतरने के वक्त महिला का पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। और महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच कुछ दूरी तक चलती ट्रेन से घिसटते हुए चली गई। जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दरअसल, महिला भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन मालवा एक्सप्रेस में सवार होकर देवास जाना था, लेकिन महिला जल्दबाजी में समता एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हो गई। ट्रेन में मौजूदा पैसेंजर से जब उसने पूछा कि यह ट्रेन कौन सी है और कहां जा रही है? जिस पर पैसेंजर द्वारा ट्रेन का नाम समता एक्सप्रेस बताया। जिससे महिला गलत ट्रेन में बैठने की जानकारी के कारण घबरा गई । लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी ट्रेन ने अपनी स्पीड पकड़ ली थी। तब महिला चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगी। चलती ट्रेन से उतरते वक्त महिला का पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गई।

बताया जा रहा हे कि मृतक महिला उम्र 45 वर्षीय बिंदु परिहार नरसिंहपुर से भोपाल अपनी बेटी से मिलने आई थी। महिला अपनी बेटी से मिलकर अपने घर वापस जा रही थी। महिला को अपनी भाभी के साथ देवास जाना था। लेकिन गलती से गलत ट्रेन पर चढ़ने और चलती ट्रेन से उतरने के दौरान महिला इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद भोपाल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा बनाकर कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। व मृतक महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
