रतलाम–प्रशिक्षु आईएएस,आईपीएस अधिकारी नगर निगम के कार्यो से हुए रूबरू।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स रतलाम राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी फाउण्डेंशन कोर्स के टीएएस,आईपीएस,आईएफएस और अन्य केन्द्रीय सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारी ‘‘फिल्ड स्टडी एण्ड रिसर्च प्रोग्राम’’ के तहत नगर निगम के कार्यो से रूबरू हुए। टीएएस,आईपीएस,आईएफएस और अन्य केन्द्रीय सेवाओं के प्रशिक्षुओं ने करमदी स्थित एसटीपी प्लांट का अवलोकन किया गया तथा सीवरेज के पानी को किस प्रकार से ट्रीटेड किया जाता है की जानकारी ली।

इसके पश्चात प्रशिक्षुओं ने कालिका माता परिसर का अवलोकन करने के पश्चात नगर निगम कार्यालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यो से परिचित हुए।नगर निगम कार्यालय में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सय्यद आदिल मोहसिन, विपिन दुबे, सचिन राहर, आयुशी प्रधान, सुभांषु कटियार, आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारी माधव गुप्ता, सिमरन सिंह, कुहू गर्ग, अनिकेत कुलकर्णी, अजीत सिंह आईडीएएस केडर प्रशिक्षु अधिकारी हर्षवर्धन पांडे का स्वागत प्रभारी आयुक्त करूणेश दण्डोतिया, सहायक परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण पाठक, प्रभारी कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़, प्रभारी सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, उपयंत्री व झोन प्रभारी आदि ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *