रतलाम–विनोबा नगर डी ब्लॉक में बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क

Spread the News

महापौर व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया कार्य का भूमि पूजन

लोकतंत्र टाईम्स –रतलाम 13 नवम्बर । वार्ड क्रमांक 5 स्थित विनोबा नगर के डी ब्लॉक में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नेता पक्ष तथा क्षेत्रिय पार्षद भगतसिंह भदौरिया व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।इस अवसर पर भगतसिंह भदौरिया ने बताया कि विनोबा नगर का डी ब्लॉक विगत 40 वर्षो से सड़क विहिन था चुनाव के दौरान नागरिकों से किये गये वादे को पुरा करते हुए 17 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। आज कार्य का भूमि पूजन होने से नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।

भूमि पूजन के अवसर पर धर्मेन्द्रसिंह बागड़ी, धर्मवीर गेहलोत, मांगीलाल तिवारी, वैभव शर्मा, जुझार सिंह, आशा राठौर, तिवारीजी, दीपक सोलंकी सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *