रतलाम–महापौर के स्वच्छता अभियान की पोल खोलती वार्ड न .26 की गलियां।

Spread the News

जहां एक और महापौर कचरा फेंकने पर पार्षद पति का चालन काटकर अपनी सक्रियता का उदाहरण पेश करते है वही वार्ड नं 26 के पार्षद प्रतिनिधि की बार बार शिकायत के बावजूद भी निगम सफाई कराने में समर्थ दिखाई नहीं देता ।

लोकतंत्र टाईम्स डेस्क, रतलाम नगर निगम जहां एक और रतलाम को स्वच्छता अभियान के तहत नंबर 1 लाने का अथक प्रयास का दावा करती है वही हकीकत स्थिति कुछ और ही है बात करे वार्ड नंबर 26 की जहां रत्नेश्वर क्षेत्र की गली नं 1 में स्तिथि यह है कि घर के बाहर नालियों में गंदगी भरी पड़ी है । और उन्हें साफ करने की जिम्मेदारी जिन सफाईकर्मी के हाथ में है वह अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे है सफाईकर्मी की मनमानी का यह आलम है कि वह क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि के कहने के बावजूद भी कार्य नहीं कर रहे है। जिससे परेशान होकर क्षेत्रवासी को अपने घर की नालियां साफ करनी पड़ रही हैं ।

लोकतंत्र टाईम्स को क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र में सफाई कर्मचारी को कई बार कहने के बावजूद भी सफाईकर्मी द्वारा कार्य नहीं किया जाता है इसकी शिकायत कई बार निगम में करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है ।

कचरा फेंकने पर जुर्माना लगाने वाले महापौर यह बात सुनिश्चित करेंगे कि अगर किसी क्षेत्र में यदि सफाई कर्मचारी द्वारा सफाई नहीं की जा रही है तो जुर्माना उन पर भी लागू होगा ? जहां एक और कचरा फेंकने पर एक पार्षद पति का चालन काट कर एक मिसाल कायम करने की कोशिश की है वही निगम प्रशासन की सफाई को लेकर सक्रियता पर सवाल तब खड़े हो जाते है जब पार्षद प्रतिनिधि द्वारा बार बार शिकायत करने पर भी सफाई नहीं होती और और वार्ड रहवासी बार बार परेशान होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *