जावरा–कालुखेडा पुलिस ने डोडाचुरा परिवहन करते तस्कर को किया गिरफ्तार

Spread the News

40 किलोग्राम डोडाचूरा सहित बोलेरो वाहन जप्त

लोकतंत्र टाईम्स रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था जो इसी तारत्मय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाका व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मागर्दशन मे थाना प्रभारी कालुखेडा के द्वारा टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो पालन करते प्रभावी कार्यवाही करते हुये नवेली फंटा भाटखेडा से सुनिल पिता पृथ्वीराज पाटिदार उम्र 27 साल निवासी ग्राम सेमिलया को मय बोलेरो वाहन के पकडा तथा तलाशी लेते वाहन मे 40 किलो ग्राम डोडाचुरा भरा हुआ मिला ।

जिसकी पहचान व तोल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी सुनिल पाटिदार से डोडाचुरा व वाहन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । बाद आरोपी सुनिल पाटिदार के विरुद्ध थाना कालुखेडा पर अप क्र 182/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

प्रकरण मे आरोपी सुनिल पाटिदार से जप्त मादक पदार्थ के संबध मे पुछताछ जारी है । जो आज दिनांक को आरोपी का न्यायालय से पी.आर.लेकर कार्यवाही की जावेगी ।

गिरफ्तारशुदा आरोपी -सुनिल पिता पृथ्वीराज पाटिदार उम्र 27 साल निवासी ग्राम सेमिलया

जप्तशुदा मश्रुका –

1 – डोडाचुरा 40 किग्र किमती 01 लाख रुपये।

2 – एक बोलेरो गाडी क्र MP43C7806 किमती 05 लाख रुपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *