
लोकतंत्र टाईम्स रतलाम एसपी अमित कुमार की नई पहल का आज रतलाम जिले के सैलाना जनपद पंचायत सैलाना के सभागार में बच्चों के लिए निःशुल्क कॉम्पिटिशन एग्जाम (प्रतियोगिता परीक्षाओं) की तैयारी हेतु कोचिंग क्लास का शुभारंभ एसपी अमित कुमार की उपस्थिति में किया गया। रतलाम पुलिस द्वारा संचालित की जाने वाली इस निःशुल्क कोचिंग में कोई भी इच्छुक विद्यार्थी नियमित रूप से इसका लाभ ले सकेगा।
सैलाना क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपना जीवन संवारने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार द्वारा यह अनूठी पहल की गई है। एडिशनल एसपी राकेश खाखा,एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ अनुभवी अधिकारियों शिक्षकों ,समाजसेवियों के माध्यम से सरकारी नौकरी के लिए बनाए गए लक्ष्य प्राप्ति हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं के दृष्टिगत सभी विषयों का अध्यापन कराया जाएगा। रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा भी समय समय पर क्लास लेकर अपने अनुभवों को साझा किया जाएगा।
