रतलाम–दिलीप के भंसाली उज्जैन संभाग के उपाध्यक्ष मनोनीत।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम:- सर्व समाज जनसेवक संगठन का सम्मलेन महांकाल नगरी उज्जैन में रामजनार्दन मंदिर पर आयोजित किया गया एक सादे समारोह में प्रदेश महासचिव गुरुदेव विजय उपाध्याय की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दलाल यादव (यादव सर) ने रतलाम के रक्तमित्र दिलीप के भंसाली को उज्जैन संभाग का उपाध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर रतलाम झाबुआ लोकसभा के लिए दिनेश परिहार ,सैलाना विधानसभा से सुनील प्रजापत व रतलाम ग्रामीण से जगदीश चौधरी को अध्यक्ष पद के नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए !

इस सम्मलेन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रघुवीर सिंह,राष्ट्रीय महासचिव सुरेश सोलंकी,राष्ट्रीय सचिव महेंद्र शर्मा ,राष्ट्रीय कोषध्यक्ष विनोद इचरचा ,प्रदेश महासचिव गुरुदेव विजय उपाध्याय ,उज्जैन संभाग अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, उज्जैन लोकसभा अध्यक्ष अजय चंद्रावल ,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलता कोठरी,अंजू भंसाली के आलावा प्रदेश के पदाधिकारी और अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे ।

भंसाली को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने व लोगो में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने और उस क्षेत्र में उनके समर्पण को देखते हुए इन्हे यह पद प्रदान किया गए, रक्तबॉस राजेश पुरोहित ,एडवोकेट प्रीति सोलंकी ,डॉ रिषभ जैन ,कीर्ति गेहलोत ,सुनील गोयल ,लक्की पांचाल ,कान्हा टांक ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *