रतलाम–महालक्ष्मी मंदिर के संजय पुजारी के विरुद्ध तहसीलदार द्वारा की गई करवाई के विरोध में अखिल भारतीय पुजारी संघ उज्जैन उतरा मैदान में।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स न्यूज, उज्जैन/रतलाम में माणकचौक स्थित अति प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर के पुजारी को षड्यंत्र पूर्वक पृथक करने को लेकर अखिल भारतीय संघ उज्जैन में मंगलवार को जनसुवाई के दौरान मैदान में उतरा। संजय पुजारी के समर्थन में सैकड़ों समर्थक संभागायुक्त कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे।

पंडित मदन मिश्रा ने बताया कि रतलाम माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर जिसकी पूजा पीढ़ी दर पीढ़ी से संजय पुजारी के परिवार के लोग ही करते आ रहे हैं हालही में तहसीलदार ने द्वेष से ग्रस्त होकर षड्यंत्र पूर्वक सूतक काल बताते हुए अवैध आदेश जारी कर पृथक करने के साथ ही अन्य व्यक्ति को पुजारी नियुक्त कर दिया गया है। साथ ही कहा गया कि अगर संजय पुजारी को बहाल नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री व ग्रह नगर में आंदोलन करेंगे

देखिए वीडियो और क्या कहा पंडित मिश्रा ने 👇

रतलाम तहसीलदार द्वारा की गई इस करवाई के विरोध में अखिल भारतीय पुजारी संघ उज्जैन द्वारा संभागायुक्त के नाम ज्ञापन प्रज्ञा गीता को सौंपा गया ज्ञापन लेकर उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही मामले को संज्ञान में लेकर उचित करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *