सुबह 10 – 11 बजे तक रहता है कोहरा सुबह और शाम हो रही है कड़ाके की ठंड

लोकतंत्र टाईम्स,मंदसौर– कहा जाता है की चाहे ठंड का मौसम हो बारिश का मौसम हो या फिर गर्मी का मौसम हो मौसम अपना असर जरूर दिखाता है अभी ठंड का मौसम चल रहा है तो ठंड के मौसम ने अपना असर दिखाया है कभी सुबह कोहरा छा जाता तो कभी कोहरा नहीं आता है साल 2024 जाने के बाद साल 2025 नया वर्ष आने का सबको इंतजार भी है।
कल 31 दिसंबर 2024 को साल के आखरी दिन सुबह – सुबह कोहरा छाया रहा और आज एक जनवरी 2025 के पहले दिन भी सुबह – सुबह कोहरा छाया रहा और ठंड भी बहुत रही हालांकि कल और आज सुबह लगभग दस ग्यारह बजे तक कोहरा छाया रहा और कल और आज दिन में धूप भी खिली – खिली सी निकली लेकिन ठंड का असर दिन में भी रहा इस समय सुबह – शाम तो कड़ाके की असरदार ठंड हो रही है।
