
लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद द्वारा दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में मानवाधिकार की रक्षा और मानवता के उत्थान हेतु में अद्वितीय योगदान हेतु व मानवाधिकार के कार्य में समाज को जागरूक करने व परेशान मानव की समस्या सुन जल्द से जल्द निराकरण करवाने पर राजेश अरोरा को माला पहनाकर व हुमन प्राइड अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

राजेश अरोरा को नेशनल डायरेक्टर का पद देकर सम्मानित किया गया।वही राजेश अरोरा पद लेकर जब दिल्ली से रतलाम पहुंचे तो उनसे मिलने वालों का ताता लगा रहा वही रेलवे स्टेशन व उनके निवास पर उनके इष्ट मित्रों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
रेल्वे स्टेशन से उनके निवास स्थान तक रैली निकाली गई।राजेश अरोरा को नेशनल डायरेक्टर का पद मिलने पर उनके मित्रों व परिवार में हर्ष व्यापत हैं। रवि पंवार,राहुल पवांर, मोनू,ऋतिक,राहुल परमार, तोसिफ, डैडी,धीरज दुबे, आदि में हर्ष व्यापत कर राजेश अरोरा को नेशनल डायरेक्टर बनने पर बधाई दी गई।
