निगम अधिकारियों की त्रिवेणी मेले में अवेध वसूली और व्यापारीयों से अभ्रता करने पर महापौर प्रहलाद पटेल और निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के सामने परेशान महिला ने अधिकारी की चप्पलों कुटाई कर दी दोनो अधिकारी को किया गया सस्पेंड।

लोकतंत्र टाईम्स,प्रारंभ दुबे,,✍️ शहर का एक मामला सामने आया जहां त्रिवेणी ग्राउंड पर लगे त्रिवेणी मेले में लगाई गई दुकानों के व्यापारियों से निगम अधिकारियों द्वारा अवैद्य वसूली की जा रही थी निगम अधिकारियों द्वारा अवैद्य वसूली तो की ही जा रही थी और वसूली के बदले कटने वाली रसीद भी नही दी गई जब व्यापारियों द्वारा रसीद मांगी गई तो निगम अधिकारी अभद्रता पर उतारू हो गए निगम के आला अधिकारियों को व्यापारियों से अभद्रता और अवैध वसूली करना इतना भरी पड़ा कि अवैध वसूली के स्वरूप परेशान एक महिला ने निगम के अधिकारों की चप्पल से अच्छे से धुलाई कर दी।
दअरसल पूरा मामला मेले में लगाई गई दुकानों के व्यापारियों द्वारा बताया गया की रतलाम शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी त्रिवेणी के मेले का आयोजन किया गया और लगे त्रिवेणी मेले में व्यापारियों से रकम उगाई का कार्य रतलाम नगर निगम के अधिकारी प्रवीण शर्मा और विनय कल्याणे के सुपुर्द किया गया था। लेकिन निगम अधिकारियों द्वारा निगम की उगाई तो कम और उल्टा मेले में लगी दुकानों के व्यापारियों उगाई कर अपनी जेब भरने लग गए।
देखिए पूरा वीडियो महिला द्वारा चप्पल से किस निगम अधिकारी की गई पिटाई👇
नगर निगम के आला अधिकारी द्वारा निगम की वसूली तो कम व उल्टा निगम अधिकारियों द्वारा लगे मेले में दुकानों के व्यापारियों से अवैद्य वसूली कर रकम को अपनी जेब में रखने लग गए और गरीब व्यापारियों से मनमर्जी शुल्क वसूलने लगे उसके बदले में काटने वाली निगम की रसीद को भी नहीं दिया गया जब व्यापारियों ने नियुक्त अधिकारी प्रवीण शर्मा और विनय कल्याणे से दिए गए शुल्क की रसीद मांगी तो दोनो अधिकारियों ने व्यापारियों से अभ्रता की और धमकी दे डाली साथ ही महिला व्यापारियों से भी अभ्रता करते हुए उन्हें भी धमकाया गया था।
व्यापारियों ने निगम अधिकारियों की अवैध वसूली से तंग होकर की शिकायत।
त्रिवेणी ग्राउंड में लगे त्रिवेणी मेले में लगाई दुकानों के व्यापारियों द्वारा बताया गया कि नगर निगम के वसूली के लिए नियुक्त अधिकारी प्रवीण शर्मा और विनय कल्याणे द्वारा लगातार हम व्यापारियों से अवेध वसूली कर रहे थे और निर्धारित शुल्क को लेने के बाद भी रसीद नही दे रहे थे। व्यापारियों द्वारा अपनी आवाज उठाने के लिए और अवैध वसूली के लिए व्यापारियों के मोबाइल भी छीन लिया था इस अवैद्य वसूली से तंग आकर व्यापारियों ने नगर निगम आयुक्त ओर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को शिकायत भी की थी लेकिन इस पूरे मामले के संज्ञान में आने के बाद निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने त्रिवेणी मेले में आने का आश्वासन देकर मामले का निराकरण करने को कहा था।
नगर निगम आयुक्त भट्ट और महापौर प्रहलाद पटेल सहित निगम के आला अधिकारी त्रिवेणी स्थित मेले में पहुंचे थे।
संपर्क सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट और महापौर प्रह्लाद पटेल सहित निगम के आला अधिकारी त्रिवेणी मेला ग्राउंड पहुंचे तो समस्त व्यापारी उनके समक्ष आकर अपनी समस्या बताने लगे तभी भीड़ में से एक महिला ने आक्रोशित होकर निगम के एक आला अधिकारी की चप्पलों से सबके सामने की त्रिवेणी मेले में ही धुनाई कर दी जिसकी विडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रतलाम निगम आयुक्त भट्ट ओर महापौर पटेल को मिली शिकायत पर एक्शन लेते तो नही होता इतना बड़ा विवाद।
पत्रकार द्वारा व्यापारियों की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल को कल पूरे मामले से अवगत करवा दिया गया था किंतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा भी जांच का आश्वासन देकर मामला छोड़ दिया गया किंतु महापौर कल ही इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित करवाई करते तो आज यह घटनाक्रम नहीं होता ।
