नागदा : राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी स्थापना दिवस पर परशुराम की महाआरती

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नागदा -श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रति वर्षानुसार युवा वाहिनी द्वारा वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिदपुर रोड हीरो शोरूम के सामने 13 जनवरी, शाम 6:30 बजे समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की महा आरती का आयोजन किया। आगंतुक अतिथियों एवं सदस्यों का केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया समारोह समाज के वरिष्ठ डॉ. अनिल दुबे, सुरेश उपाध्याय, श्रीराम त्रिपाठी एवं निर्मला रावल के विशेष आतिथ्य मे संपन्न हुआ।

डॉ.अनिल दुबे, विजयजी व्यास, सुरेश जी उपाध्याय निर्मला जी रावल, श्री राम त्रिपाठी, कृष्ण चंद्र पुरोहित, अशोक शर्मा मृदुल, सुंदरलाल जोशी आदि वरिष्ठ समाज जन ने उद्बोधन देकर युवा वाहिनी द्वारा नगर में समाज उत्थान के लिए किया जा रहे कार्यो की सराहना की सामाजिक उत्थान के लिए युवाओं को दिशा निर्देश दिए। श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, तहसील संयोजक निलेश मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा वर्षा ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रकवि सुंदर लाल जोशी ने भगवान परशुराम का कविता पाठ किया।

संचालन संगठन के प्रस्तावक प्रदीप दुबे ने किया। तथा आभार नगर अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने माना। आयोजन में युवा वाहिनी के हेमन्त त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष, हेमन्त जी तिवारी नगर अध्यक्ष, नीलेश मेहता तहसील सयोंजक, संतोष शर्मा जिला कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदीप दुबे प्रस्तावक, राहुल पंड्या, वीरेंद्र जी दुबे, हिमांशु शर्मा, मनोहर पाराशर, आलोक नागर, अर्जुन पंडित, यशेष वशिष्ठ, मनीष व्यास, अंकित दुबे, निर्मल तिवारी, मंगल तिवारी, डॉ. अनिल दुबे, विजय व्यास, के.सी. पुरोहित, सुंदरलाल जोशी, राजेश तिवारी, सुरेश उपाध्याय, राकेश शर्मा, कमल त्रिवेदी, राहुल शर्मा, राम त्रिपाठी, अशोक मृदुल, सुनील गौतम, जयंत शर्मा, मोहन पांडेय,

महिला मंडल की अध्यक्ष वर्षा मेहता कार्यकारी अध्यक्ष लता शर्मा महामंत्री कविता तिवारी काजल तिवारी, सुचित्रा शर्मा, संगीता भारद्वाज, आराधना त्रिपाठी, चन्दा शर्मा, संध्या पांडे, सपना शर्मा आदि बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। जानकारी तहसील संयोजक निलेश मेहता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *