नागदा : 18 जनवरी राम राज्य यात्रा के निहित राम प्रेमियों ने निकाली वाहन रैली

Spread the News

मुझे चढ़ गया भगवा रंग भजनों के साथ लगाए, सिया राम के जय कारें..अयोध्या राम मंदिर वर्षगांठ पर श्रीराम राज्य यात्रा

लोकतंत्र टाईम्स नागदा- अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर नगर के श्याम परिवार एवं समस्त सनातन प्रेमियों नगर वासियों के सहयोग से राम राज्य यात्रा किस रूप में आयोजित विराट चल समारोह आज नगर के मुख्य मार्गो से निकलेगा। यात्रा चल समारोह दोपहर 1:00 बजे महिदपुर रोड स्थित नरेंद्र मोदी खेल प्रसाद से शुरू होगा जो महिदपुर रोड पलिया रोड चंद्रशेखर मार्ग जवाहर मार्ग कन्यशाला महात्मा गांधी मार्ग होते हुए ओझा मार्ग से कृष्णा जिनिंग परिसर पहुंचेगा।

श्याम परिवार एवं कार्यक्रम के संयोजक पंकज नामदेव, बसंत मालपानी एवं मुकेश मोहता ने संयुक्त रूप से बताया की राम राज्य यात्रा का आह्वान नगर के ब्राह्मण समाज, वैश्य समाज एवं करणी सेना के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें नगर के सभी समाज धार्मिक संस्थान सामाजिक संस्थान राजनीतिक जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य महिला एवं पुरुष सह परिवार सहभागिता कर सम्मिलित होंगे। यात्रा आयोजकों ने नगर के सभी समाज जनों से अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर दोपहर 1 से 4 के मध्य बड़ी से बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर वीगत वर्ष अनुसार सफल एवं विराट स्वरूप देने का अनुरोध किया।

नगर वासियों से रामराज्य यात्रा के स्वागत में पुष्प वर्षा एवं आरती दीपक जलाकर भगवान राम के स्वागत की अपील की गई। राम राज्य यात्रा की आयोजन को सफल बनाने की श्रृंखला में एक दिन पूर्व दशहरा मैदान से विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ो वहां भगवा ध्वज लिए मोटरसाइकिल पर निकले। डीजे पर श्री राम धुन एवं सनातन धर्म के भजनों पर झूमते हुए राम प्रेमियों ने बड़ी संख्या में वाहन रैली में हिस्सा लिया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग पर होती हुई कथा कार्यालय कोटा फाटक पर समापन हुआ। वाहन रैली के दौरान रामराज की यात्रा एवं 19 जनवरी से शुरू होने वाली श्री राम कथा आयोजन में पधारने का आमंत्रण नगर वासियों को दिया गया।

वाहन रैली में मुख्य रूप से पंकज नामदेव चेतन नामदेव बसंत मालपानी मुकेश मोहता अनिल शर्मा निलेश मेहता चितवन मालपानी राजा कर्णावत हेमंत त्रिपाठी नरेंद्र देवड़ा अजय सिंह शेखावत नारायण मेहता चैन सिंह रघुवंशी सुभाष गगरानी अंकित दुबे हेमंत तिवारी बिंदु सेठ तेल वाले जितेंद्र वत्स रविंद्र रघुवंशी राहुल पण्ड्या आदि बड़ी संख्या में नगर के धर्मालु युवा सम्मिलित हुए। श्री राम राज्य यात्रा एवं कथा के आयोजन कर्ता सभी सहभागियों ने आज दोपहर 1:00 नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल से निकलने वाली राम राज्य यात्रा में सम्मिलित होने का अनुरोध किया। जानकारी मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *