रतलाम : वार्ड क्र.24 में नाली निर्माण कार्य का महापौर द्वारा किया गया भूमि पूजन

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम शहर स्थित वार्ड क्रमांक 24 में 11,50,000 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर रतलाम शहर के महापौर प्रहलाद पटेल, पार्षद वहीद शेरानी , नासिर भाई कुरेशी, दिलीप गांधी, अक्षय संघवी एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक मनोज शर्मा, अशोक जैन, सलीम भाई, अख्तर पहलवान, दिनेश दवे, एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वार्ड पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया एवं अशोकनगर क्षेत्र के लिए विकास कार्य करवाने के लिए महापौर से अनुरोध किया। महापौर द्वारा आश्वासन दिया गया अति शीघ्र इस क्षेत्र में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *