
लोकतंत्र टाईम्स,नागदा,सनातन परंपरा के आराध्य देव पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या में मंदिर के 1 वर्ष पूर्ण होने पर नगर के श्याम परिवार की अगवानी में सात दिवसीय भविष्य श्री राम कथा का आयोजन 19 जनवरी से 25 जनवरी तक किया जा रहा है। प्रथम वर्ष गांठ पर धर्म मय आयोजन की श्रंखला में लगभग 10 दिवसीय उत्सव नागदा में मनाया जा रहा है। कृष्ण जिनिंग परिसर में 19 जनवरी से कथा आरंभ के पूर्व दिनांक 18 जनवरी को नगर श्री राम राज्य यात्रा से भगवा मय हुआ। श्री राम राज्य यात्रा में सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरी वर्षा नागर जी भी सम्मिलित हुई। नगर परिक्रमा के दौरान 3 किलोमीटर लंबी राम राज्य यात्रा का 100 से अधिक विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक व्यापारिक मंचों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने बताया नरेंद्र मोदी खेल परिसर से दोपहर 2:00 बजे निकली धर्म में यात्रा का पहले सीरा महात्मा गांधी मार्ग तो दूसरा महिदपुर रोड पर था। महिलाएं केसरिया साड़ी में लाल ध्वज निशान लेकर निकली तथा पुरुष सफेद कुर्ता पजामा में बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। नन्हे मुन्ने बालक एवं बालिका देव गण एवं मां दुर्गा काली का रूप धारण कर वाहनों में सवार हुए। यात्रा में सर्वप्रथम पुष्प वर्षा के लिए कड़ा बिन चला जिसके बाद रविंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में व्यायाम शाला अखाड़ा एवं बड़ी संख्या में ढोल तथा डीजे की गाड़ी पर राम भजन चले, सर पर कलश लेकर गायत्री परिवार की महिलाएं पीतांबर वेशभूषा में गायत्री परिवार के भजनों के साथ चली जिसके बाद पंजाबी बैंड पर लगभग 30 से अधिक लड़कियां विशेष वेशभूषा नृत्य के साथ सम्मिलित हुई नरेंद्र लोहार की टीम के साथ कन्याओं का विशेष योगदान रहा।
श्री राम कथा की पोथी श्याम परिवार अध्यक्ष मुकेश मोहता एवं उनकी धर्मपत्नी ललिता मोहता ने उठाई। श्याम परिवार की महिलाएं महामंडलेश्वर श्री वर्षा नागर जी के साथ चली यात्रा में श्री राम लक्ष्मण एवं जानकी रथ में विराजित रहे। रामराज्य यात्रा श्री राम राज्य यात्रा का समापन महिदपुर रोड जवाहर मार्ग महात्मा गांधी मार्ग से होता हुआ कृष्णा जिनिंग परिसर में हुआ। समापन पर कथा व्यास श्री अन्नपूर्णा गिरी जी ने उपस्थित सनातन प्रेमी एवं श्याम प्रेमियों के धार्मिक प्रयास की भूरी भूरी सराहना की, मीडिया मीडिया को कार्यक्रम की सफलता का पूरक बताया तथा अल्प प्रवचन देकर कहा कि जहां राम की बात होती है वहीं अयोध्या होती है इसलिए आपके इस धर्म में आयोजन एवं सात दिवसीय कथा आयोजन के दौरान अब आपकी जन्मेजये की नगरी अयोध्या बन चुकी है। इसलिए श्री राम की कृपा पात्र बनने के लिए नित्य एक से कर कथा श्रवण के लिए नगर वासियों को अवश्य उपस्थित रहना है।
श्री राम राज्य यात्रा के दौरान कार्यक्रम संयोजक पंकज नामदेव श्याम परिवार अध्यक्ष मुकेश मेहता बसंत मालपानी लखन गुर्जर मनीष अग्रवाल गुलजारीलाल त्रिवेदी पंडित हनुमान प्रसाद शर्मा नरेंद्र कोठारी योगेश राठौर निलेश मेहता पंडित भुवनेश्वर शर्मा नंदकिशोर पोरवाल पंकज अग्रवाल दिनेश अग्रवाल संदीप प्रभात शर्मा, दीपेन्द्र शेखावत महिला मंडल की राधा पांचाल मंजू शर्मा सुनीता मीणा शिल्पा शर्मा वर्षा मेहता कृष्ण शेखावत ललिता मोहिता, जया पांडे निर्मला रावल उर्वशी लता शर्मा राठौर सुनीता गुर्जर माया शर्मा शहीद नगर के गणमान्य जनप्रतिनिधि डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक लाल सिंह राणावत दिलीप सिंह गुर्जर, दिलीप सिंह शेखावत, विधायक नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओमप्रकाश गेहलोत कमल आर्य राजेश धाकड़ प्रकाश जैन, भेरुलाल जी टांक रमेश जी प्रजापत देवेंद्र सेन चितवन मालपानी रवि रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी संगठनों ने स्वागत किया, पत्रकार गण सम्मिलित हुए। आज से प्रारंभ होने वाली सात दिवसीय संगीत में श्री राम कथा में दोपहर 1:00 बजे से नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह नगर के श्याम परिवार एवं सनातन प्रेमियों द्वारा किया गया।
