उज्जैन/नागदा : उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालय द्वारा “सिनियर एडव्होकेट” के रुप में नामांकित होने पर अभिभाषक संघ ने किया वीरेंद्र शर्मा का भव्य स्वागत।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नागदा उज्जैन के अभिभाषक विरेन्द्र शर्मा एडव्होकेट को उच्चतम न्यायालय (नई दिल्ली) तथा म.प्र. उच्च न्यायालय द्वारा “सिनियर एडव्होकेट” के रुप में नामांकित किये जाने के बाद प्रथम बार नागदा न्यायालय में आने पर अभिभाषक संघ कक्ष में अध्यक्ष विजय वर्मा, उपाध्यक्ष गोपालसिंह देवडा, सचिव प्रवीण जटिया कोषाध्यक्ष जयेश जोशी ने शाल, श्रीफल एवं फूल-माला से स्वागत एवं सम्मान किया।

अपने सम्मान के प्रतिउत्तर में विरेन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज़ादी के बाद उज्जैन जिले ही नहीं संभाग में अल्प आयु (47 वर्ष) में उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा “सिनियर एडव्होकेट” के रुप में नामांकित किये जाने वाले वह प्रथम अधिवक्ता हैं। विधि व्यवसाय में कार्य करने वाले वकीलों में “सिनियर एडव्होकेट” के रुप में नामांकित होना विधि क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान हैं उनका उज्जैन संभाग से नामांकित होना उनका स्वयं का नहीं अपितु उज्जैन संभाग के हर अधिवक्ता का सम्मान हैं।

नागदा अभिभाषक संघ द्वारा स्वागत व सम्मान किये जाने पर निर्वाचित कार्यकारिणी और संघ के सदस्यों का शर्मा ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अभिभाषक संघ सदस्यगण विनोद व्यास(लोक अभियोजक) केशव रघुवंशी,नरेन्द्रसिंह सिसोदिया,देवेन्द्रसिंह रघुवंशी,जगतसिंह तिरवार, राजेश तिवारी, अशोक पोरवाल, राजकुमार मिमरोट, भूपेश शर्मा, शकेब कुरैशी, आशीष सनोलिया, दीपकसिंह नेगी, जितेन्द्र सुनेरी, मोहित प्रजापत, मयंक ओझा, अक्षत तिवारी, लक्ष्मण सुन्दरा, रितेश तिवारी, प्रीति जैना श्रीमाल, संध्या गोखले, फरीद खान, अशोक पाटीदार एडव्होकेट आदि ने शर्मा का फूल-माला से स्वागत किया। आभार संघ के सचिव प्रवीण जटिया एडव्होकेट ने माना।संचालन एवं जानकारी जैना श्रीमाल एडव्होकेट ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *