
लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी में 76 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई संस्था प्रभारी एवं गाइडर ललिता कुशवाह द्वारा झंडा फहराया गया। उन्होंने बच्चों को गणतंत्र का अर्थ बताया और कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस केवल प्रभात फेरी निकालना,ध्वज फहराना और पीटी करना ही नहीं है वरन् देश को आजाद कराने में उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद किया जाना बहुत जरूरी है जिनके कारण हम गणतंत्र पर्व मनाते हुए अपने अधिकारों का उपयोग कर पा रहे हैं।

तत्पश्चात गांव में प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान लगाए गए नारों से वातावरण गणतंत्रमय हो गया। शिक्षक नरेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में बच्चों द्वारा पीटी का प्रदर्शन किया गया उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी याद रखना चाहिए।

शिक्षक प्रकाश शुक्ला ने बच्चों को ध्वजारोहण और ध्वज फहराना का अंतर स्पष्ट किया। तत्पश्चात गाइड की छात्राएं राहत,मनीषा,उर्मिला,माही, प्रियंका, दीपिका, राहत,गौरी, अक्षरा, रचना, शिवानी, कविता, दशा, सुमन, जोया, दीपिका द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।छात्रों द्वारा लाठी प्रदर्शन किया गया। अंत में बच्चों को लड्डू वितरित कर विशेष भोजन करवाया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ विद्यार्थी एवं ग्राम वासी मौजूद थे

Trying to mexlucky descargar but having trouble finding the official link. Anyone know where to get a safe and legit download? Need my lucky fix! Download it here: mexlucky descargar
Bestecasinoonline? I’ve tried it. It’s got a decent range of options. Signup was quick. Why not take a look bestecasinoonline.