स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में उल्लेखनीय प्रगति, राष्ट्रीय रैंकिंग में 66वाँ स्थान।
लोकतंत्र टाईम्स,नागदा- नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में (वन स्टार) का दर्जा प्राप्त किया है। जी एफसी (गार्बेज फ्री सीटी) एवं ओडीएफ++ (ओपेन डेफिकेशन फ्री++) की मान्यता मिलने पर समस्त शहरवासियों एवं जनसेवकों में हर्ष की लहर है।

इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में सफाई मित्रों एवं स्वच्छता टीम का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने सभी जनसेवकों का स्वागत करते हुए कहा “पिछले कई वर्षों से नागदा शहर स्वच्छता की राष्ट्रीय रैंकिंग में पिछड़ रहा था, किंतु इस बार हमारे सफाई मित्रों, नगर कर्मचारियों और नगरवासियों के सामूहिक प्रयासों से यह सम्मान प्राप्त हुआ है। यह एक समर्पण, प्रतिबद्धता और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।” रैंकिंग की तुलना:स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: 129वाँ स्थान (1 लाख की आबादी वर्ग में) स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: 66वाँ स्थान (50,000 से 3 लाख की आबादी वाले 824 शहरों में) इस वर्ष प्रतिस्पर्धा का स्तर कहीं अधिक कठिन था क्योंकि नागदा का मुकाबला अब नगर निगमों और बड़े शहरों से था। इसके बावजूद नगर की टीम ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए इस प्रतिष्ठित रैंक को प्राप्त किया।
अभिनंदन समारोह में अध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, स्वच्छता सभापति बबिता रघुवंशी, प्रकाश जैन, पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विशेष रूप से कन्हैयालाल चौहान (SI), विनोद शिंदे (दरोगा), सहायक स्वच्छता निरीक्षक कुशल धौलपुरे एवं पवन भाटी, प्रभारी मेट तानसेन मेवाती, बालकिशन धौलपुरे, सूरज भाटी, हरि बोयत, लालचंद कंडारे, सहित 20 से अधिक सफाई मित्रों एवं जनसेवकों का माल्यार्पण व मिठाई वितरण कर अभिनंदन किया गया।
समारोह में मुख्य नगरपालिका अधिकारी P.K. सुमन, निलेश पंचोली, गौरव यादव, रामकुँवर सिसोदिया, अनीता मीणा, अनिल जोशी, भावना रावल, बिट्टू यादव, कौशल्या ठाकुर, हिम्मत राठौर, अमर सोलंकी, विशाल रघुवंशी, रूपम ठाकुर, योगेश मीणा, संजय राठौर, दीपक जैन, पवन भारती, ओमप्रकाश परमार नागराज, संजय गवरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वक्तव्य: सभापति एवं मंडल अध्यक्ष ने अपने वक्तव्यों में कहा- “यह उपलब्धि केवल एक स्टार नहीं, बल्कि नागदा की नई पहचान है। हम सभी को मिलकर इसे स्थायी बनाना है और आगामी वर्षों में इससे भी ऊँचा मुकाम पाना है।” कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र शर्मा द्वारा किया गया। GFC ग्रेडिंग: ★ One Star ODF ग्रेडिंग: ODF++, यह उपलब्धि समर्पित है प्रत्येक स्वच्छता योद्धा को, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी नागदा को स्वच्छता के सितारे में बदल दिया। जानकारी नगर मंडल के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।
