भारत भ्रमण पर निकले प्रकृति प्रेमी एवं सर्प मित्र जितेन्द्र झा का कायाकल्प तैराकी संघ द्वारा किया स्वागत।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नागदा, साइकल से भारत भ्रमण पर निकल प्रकृति प्रेमी एवं सर्प मित्र जितेन्द्र झा का नागदा में आगमन पर कायाकल्प तैराकी संघ एवं सांवलिया सेठ रसोड़ा के सदस्यो ने पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। जितेन्द्र झा ने बताया कि वे विश्व शांति एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को लेकर साईकिल से पुरे भारत की यात्रा पर निकले है तथा सभी भारतवासीयों को संदेश देना चाहते है कि वे शांति एवं सद्भाव से मिलजुल कर रहे एवं अपने पर्यावरण की रक्षा करते हुए वृक्षारोपण करते हुए देश को हरा भरा बनाए।

कायाकल्प तैराकी संघ व श्री सांवलिया सेठ रसोड़ा के साथियों के द्वारा झा का स्वागत चम्बल तट स्थित मंदिर पर किया गया तथा उन्हे उनकी यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर दिलीप सिंह बघेल, अजय विश्वकर्मा, अमित नवादा वाला, अमित शर्मा (सर्पमित्र), ऋषभ खंडेलवाल, अनुराग चैधरी , विनय राज शर्मा, अंजुल शर्मा, मुकेश कुशवाह आदि सदस्यगण मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *