लोकतंत्र टाईम्स,नागदा, ट्री फाउंडेशन पिछले 5 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण में लगातार कार्य कर रहा है पिछले सालों में लगाएं गए पौधे आज वृक्ष बनने को अग्रसर है। इसी कड़ी में ट्री फाउन्डेशन ने भारतीय पत्रकार संघ AIJ और लॉयंस क्लब नागदा और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ संयुक्तरूप से नवोदय विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रजाति के करीब 50 पौधे लगाए गए, जिस में फलदार पौधों के साथ औषधीय गुणों वाले पौधे भी लगाए गए।इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डी के मेहता ने कहा कि जिस तरह से ट्री फाउंडेशन पर्यावरण सुरक्षा में अपनी भूमिका निभा रहा है वो सराहनीय कार्य है आज जिस जगह पर पौधा लगाने का कार्य किया गया है इसे हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से समर्पित करते हैं और इसी को इसी नाम से आगे भी जाना जाएगा।

वहीं ट्री फाउंडेशन अध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि हमने पिछले सालों जो पौधे लगाए थे वह आज काफी बड़े भी हो गए ओर वृक्ष बनने को तैयार है। ट्री फाउंडेशन के संस्थापक राशिद खान ने बताया कि हमारा जो उद्देश्य है कि पौधा लगाना है वृक्ष बनाना है उस को हम सभी के सहयोग से उद्देश्य को पूरा करने में लगे हुए हैं इस बार हमने एक पौधा अपनों के लिए अपनों के नाम स्लोगन दिया है और सभी से आग्रह किया है कि आप अपनो के नाम एक पौधा लगाए और अपनों के लिए इस की देखभाल कर इस को वृक्ष बनाएं।

इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष एन के मिश्रा ने भी ट्री फाउंडेशन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से ट्री फाउन्डेशन कार्य कर रहा है वो आने वाली पीढ़ी भी याद रखेगी। लॉयंस क्लब के गुलज़ारी लाल त्रिवेदी ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से में लगातार ट्री फाउंडेशन के साथ जुड़ कर कार्य कर रहा हूं और ये देखा है कि इनके द्वारा लगाए गए पौधे आज वृक्ष का आकार ले रहे हैं।इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा की हेमलता तोमर, सामाजिक संस्था जैन सोशल ग्रुप से शरद जैन ग़बुल,मनीष चापलोद,राजेश गेल्डा,सुरेन्द्र कांकरिया ,नागदा किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष मनीष जैन वोरा, सिख समाज से गोपाल सलूजा और उनके साथी, लायंस क्लब से राजेश इंद्र,लता खेतान,लायंस क्लब सचिव सुनील त्रिवेदी, शेखर जैन, गोविंद मोहता, पोरवाल जी, वीरेन्द्र कटारिया जी व अन्य, ट्री फाउंडेशन से आशीष सेन,विष्णु शर्मा, ज़ाकिर खान,जाहिद खान, अरशान खान, शायान खान, नवोदय विद्यालय का स्टाफ आदि मौजूद रहे।
