नागदा–माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा तीज पर्व पर 12 उद्यापन विधिवत सम्पन्न

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नागदा,माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में सावन माह की हरीयाली तीज पर्व के पावन अवसर पर अध्यक्ष ज्योति मोहता के नेतृत्व में 12 उद्यापन विधिवत रूप से सम्पन्न करवाए गए। कार्यक्रम में समाज की बहनों ने धार्मिक आस्था और परंपराओं का निर्वहन करते हुए सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर महिला मंडल की सभी सदस्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर शामिल हुईं। पूजा उपरांत सभी बहनों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया एवं झूला झूलते हुए तीज पर्व की खुशियाँ मनाईं।

कार्यक्रम में अंजू आगीवाल, मोना आगीवाल, ऋतु सोडाणी, हेमा मोहता, नमिता राठी, मंजू राठी, सीमा राठी, सुरभि राठी, सरिता मंडोवरा (महिदपुर रोड), सीमा मालपानी, रेखा राठी सहित महिला मंडल की अनेक सदस्याएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम मे उज्जैन एवं वड़ोदरा से कंचन सोडानी, सरिता सोडानी, वंदना सोडानी, शशि सोडानी, विष्णु मालपानी आदि अतिथि गण भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी बहनों ने एकजुट होकर आयोजन में सहयोग किया। माहेश्वरी महिला मंडल का यह आयोजन समाज में एकता, समर्पण और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का प्रतीक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *