वोट चोरी रोकना देशप्रेम , वोट चोरी करना देशद्रोह है- राजा चौकसे
वोट चोरों से लड़ना लोकतंत्र बचाने का मिशन है- शांतिलाल वर्मा
पहले लड़े थे अंग्रेजी गौरो से , अब लड़ेंगे वोट चोरों से- पारस सकलेचा
लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम,वोट चोर गद्दी छोड़ मिशन पर हस्ताक्षर अभियान के तहत 6156 लोगों ने हस्ताक्षर किए। शहर कांग्रेस द्वारा बाजना बस स्टैंड , कस्तूरबा नगर, जवाहर नगर, पर स्टाल लगाकर प्रातः 11 से 5 बजे के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी तथा इंदौर के युवा नेता राजा चौकसे ने जनता के उत्साह की सराहना करते कहा की वोट चोरी के खिलाफ लड़ना देशप्रेम और देशभक्ति है , वोट चोरी करना देश के साथ गद्दारी तथा देशद्रोह है ।
शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा की बाबा साहब के संविधान की हत्या और आरक्षण को खत्म करने की साज़िश रचने वाले वोट चोरों को सबक सिखाना होगा , हमें संविधान बचाना है , लोकतंत्र बचाना है ।

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा की अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ना कांग्रेस कार्यकर्ता के खून और डीएनए का हिस्सा है। 200 साल से लड़ रहे हैं। पहले अंग्रेजी गौरो से लड़े थे। अब वोट चोरों से लड़ेंगे। इस अवसर पर महेंद्र कटारिया, मयंक जाट, यास्मीन शेरानी, कुसुम चाहर, आशा रावत, कमरुद्दीन कछवाया, नाशिर कुरेशी, सलीम मोहम्मद बागवान, शैलेंद्रसिंह अठाना, बसंत पंड्या, केएल गौसर, राजीव रावत आदि ने भी संबोधित किया। हस्ताक्षर अभियान को मूर्तरूप देने वाले रामचंद्र धाकड़, शांतु गवली, राजीव रावत का राजा चौकसे द्वारा अभिनंदन किया गया ।
इस अवसर पर अमर सिंह शेखावत , सुजीत उपाध्याय , फैयाज मंसूरी , पार्षदगण फखरुद्दीन मंसूरी , केसरबाई , रजनीकांत व्यास, हितेश पैमाल , सोहेल काजी , गणेश यादव , साबिर भाई , राजनाथ यादव , प्रदीप राठौर , मेहमूद शेरानी , सोनू व्यास , रोहित मीणा , रमेश पोरवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)