रतलाम–भारत स्काउट एवं गाइड डिजिटल जेनरेशन सर्फ़ स्मार्ट 2.0 कार्यक्रम का आयोजन।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स–रतलाम भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं कमिश्नर के निर्देशन में भारत स्काउट एवं गाइड जिला रतलाम द्वारा डिजिटल जेनरेशन सर्फ़ स्मार्ट का प्रशिक्षण होली फेमिली कॉन्वेंट स्कूल बाजना, जिला रतलाम में दिया गया । जिसमें स्कूल के स्काउट एवं गाइड यूनिट लीडर को इस डिजिटल जेनरेशन सर्फ़ स्मार्ट का प्रशिक्षण दिया गया |

मध्य प्रदेश राज्य के स्टेट मास्टर ट्रेनर रमेश बारिया एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त कैलाशचंद्र व्यास ने आज यह प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि इस टेक्निकल और डिजिटल दुनिया मे हमें खुद को कैसे बचाना है, इंटरनेट का कैसे उपयोग करना है, नया और बेहतर पासवर्ड कैसे बनाना है, असली और नकली वेबसाइट की पहचान कैसे करें, नेट को बेहतर रूप से इस्तमाल पर शपथ भी दिलवाई। इसके अलावा भी बहुत कुछ बताया । कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर महेश वसुनिया ने किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबन्धक अजीत कटारा, प्रिंसिपल सिस्टर प्रदीपा ,वाइस प्रिंसिपल निर्मला, गाइड कैप्टन प्रियंका डामोर आदि उपस्थिति रहे।प्रतिभागियों ने इंटरनेट के सदुपयोग, दुरुपयोग पर अपने विचार व्यक्त किया, सर्फ स्मार्ट की सेल्फी में भी बच्चों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। जिला संघ के पदाधिकारीयों ने भी इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *