रतलाम पुलिस का अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान जारी।

लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के चलते नामली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की एक युवक अवैध मादक पदार्थ के साथ जा रहा है जिसमें थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान व थाना नामली की टीम द्वारा मुखबिर द्वारा मिली सूचना को सघनता से लेकर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ युवक विजय पिता गोपाल राठौड उम्र 30 साल निवासी सेमलिया रोड नामली को 8.10 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) ले जाते धर दबोचा।
जब आरोपी से पुछताछ की गयी तो मादक पदार्थ ब्राऊन शुगर सुभाष जाट निवासी नामली से लाना बताया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रं.340/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। व मामले में फरार आरोपी सुभाष जाट की तलाश की जारी हैं।
गिरफ्तार आरोपी- 01. विजय पिता गोपाल राठौड उम्र 30 साल निवासी सेमलिया रोड नामली फरार आरोपी- सुभाष जाट निवासी नामली जिला रतलाम
जप्त मश्रुका-1.ब्राउन शुगर(स्मैक) 8.10 ग्राम किमती करीबन 24000/- रुपये, 2.एक मोबाइल फोन किमती करीबन 1000/-रुपये, नगदी 250रूपये 3.एक हीरो पेशन प्रो मोटर सायकिल क्रं.MP43DQ9731 किमती करीबन 40000/-रुपये कुल जप्त मश्रुका किमती करीबन 65250/- रुपये
