
लोकतंत्र टाइम्स,दतिया, मध्यप्रदेश स्थित दतिया में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ज्ञापन देने के बाद युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामू गुर्जर पर कुछ बदमाशों ने बंदूक से गोलियां चलाई गयी गोलियां चलते ही होते ही मौजूद जमा भीड़ में भगदड़ मच गई। रामू गुर्जर के भाई द्वारा जवाबी गोली चलाने पर बदमाश भाग गए।
कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामू गुर्जर के भाई के कान को छूते हुई गोली निकल गई। ज्ञापन रैली में भीड़ के बीच बदमाशों द्वारा गोली चलाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार NSUI ने जीवाजी विश्वविद्यालय के सम्बद्धता फर्जीवाड़े के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। NSUI छात्र नेता द्वारा खोले मोर्चे में भूख हड़ताल पर बैठे है। बुधवार रात को खोले मोर्चे में भूख हड़ताल पर बैठे 4 छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ गई।
NSUI छात्र नेताओ द्वारा खोले मोर्चे की जानकारी जीतू पटवारी को लगी तो जीतू पटवारी तत्काल दतिया पहुंचे। उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय से मिलकर फर्जी कॉलेज चलाये जा रहे हैं ऐसे कॉलेजो के खिलाफ निरीक्षण समिति द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। छात्रों नेताओं द्वारा कई ज्ञापन और प्रदर्शन के बाद भी विश्वविद्यालय ने इस मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया गया था। NSUI छात्र नेताओ द्वारा भूख हड़ताल के जरिए चल रहे फर्जी कॉलेजों को बंद कराने के साथ उन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
