भोपाल :बेरोजगारी व महंगाई को लेकर यूथ कॉंग्रेस द्वारा सीएम हाउस का घेराव।

Spread the News

सीएम हॉउस के घेराव को रोकने के लिए भोपाल पुलिस को आँसु गैस व वाटर केनन का सहारा लेना पड़ा।

लोकतंत्र टाइम्स,भोपाल,यूथ कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा आज भोपाल में बेरोजगारी और महंगाई को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया गया जो कि अब प्रदर्शन बंद भी हो गया है। प्रदर्शन के बाद सीएम हाउस का घेराव भी किया गया। यूथ कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं को भोपाल पुलिस द्वारा सीएम हॉउस का घेराव करने पहुचें कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है इस प्रदर्शन और सीएम हाउस के घेराव के बीच कई कार्यकर्ताओ को चोटे भी आयी है हालांकि भोपाल पुलिस का बल यूथ कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन व सीएम हाउस को घेराव को रोकने के लिए जगह जगह मौजूद था।

बताया जा रहा है की यूथ कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओ द्वारा पहले रोशनपुरा चौराहे भोपाल पर एकत्रित हुए उसके बाद वहां से प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस का घेराव करने निकल पङे यूथ कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा थी और उनको रोकने के लिए भोपाल पुलिस द्वारा बेरीगेटस भी लगाए गए थे उसके बावजूद उन बेरीगेटो को तोड़कर यूथ कॉंग्रेस कार्यकर्ता आगे बड़े उनको रोकने के लिये पुलिस को आंसु गैस के गोले और वाटर केनन का सहारा लेना पड़ा

इस पूरे प्रदर्शन व सीएम हाउस के घेराव में मध्य प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,युवा कॉंग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बीवी व यूथ कॉंग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर सीएम हाउस को घेरने के लिए निकल पङे वहीं यूथ कॉंग्रेस अध्यक्ष द्वारा कहा गया की जो पुलिस इंतजाम हमको रोकने के लिए किया गया है यह इंतजाम अगर नर्सिंग परीक्षा में किया होता तो आज यह प्रदर्शन और सीएम हाउस को घेरने की नौबत नहीं आती और सरकार के खिलाफ यूथ कॉंग्रेस की यह जंग जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *