नागदा :विश्व एकादश समिति ने गणपति आयोजन में करवाई महाआरती।

Spread the News

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि।

लोकतंत्र टाइम्स, नागदा, बिरलाग्राम की प्रसिद्ध समिति विश्व एकादश द्वारा महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया यादव के साथ टीम के अन्य सदस्यों ने भी महाआरती का लाभ लिया।

महाआरती के पहले ब्राह्मण द्वारा मंत्रोच्चार के द्वारा विधिवत पूजन पाठ करवाया गया क्लब प्रमुख रामवेशसिंह राजावत ने बताया कि महाआरती पर आज भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम महाआरती में उनके साथ संगठन के राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी राष्ट्रीय सदस्य मनीष गुप्ता उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा, उज्जैन जिला मंत्री मुकेश मेहरा उज्जैन जिला सदस्य मनोज सांवरिया नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चाय वाले, शशि राजावत, नागदा नगर उपाध्यक्ष दर्शन जैन, नागदा नगर महामंत्री मनोज पोरवाल, नागदा नगर मंत्री शिवम राठौर ने भी महाआरती का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *