नागदा-अंतर राष्ट्रीय चाय दिवस के मंगलमय दिवस पर निशुल्क चाय वितरित की।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, नागदा जीवदया प्रेमी जीवन लाल जैन चाय वाले द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों को निशुल्क चाय वितरित की गयी यू तो करोना काल से ही रोज सुबह सुबह गरीब बे घर बे सहारा लोगों को रोजाना निःशुल्क चाय वितरित करते आ रहे हैं। परन्तु आज अंतर राष्ट्रीय चाय दिवस होने पर शाम 6 बजे जीवन लाल जैन द्वारा निःशुल्क चाय वितरित की गयी जीवन लाल जैन चाय वाले को अनेक अवॉर्ड्स मिल चुके हैं व कई जगह सम्मानित किया गया है।

इन्हे एनिमल लवर्स अवॉर्डस, करोना योद्धा सम्मान, मालवा रत्न अवॉर्ड्स, नवकार वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज भी हो चुका है। व समाज जनों द्वारा सम्मानित किया गया है। मुम्बई में भी एक दीन में चार जगह सम्मानित होने वाले प्रथम व्यक्ति बने जीवन लाल जैन चाय वाले नागदा ही नहीं बल्कि कई जगह सम्मानित होने के साथ ही कई चैनलों पर इंटरव्यू हो चुके हैं।

कलकत्ता से ललित जी सरावगी द्वारा आदिनाथ चेनल पर वाह जिंदगी शॉट फिल्म बन चुकी है। जल्द ही बेब सीरीज नमस्ते जिंदगी में दिखाई देंगे जीवन लाल जैन चाय वाले का कहना है। की हर अच्छे कार्य की शुरुआत अच्छे कार्य से ही करनी चाहिए।,,, अच्छे कार्य करने के लिए धन की जरूरत नहीं होती हैं।,,,, बल्कि एक अच्छे मन की जरूरत होती है ,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *