
लोकतंत्र टाइम्स, नागदा वर्धमान नगर कॉलोनी में नवदुर्गा विकास समिति द्वारा नौ दिवसीय माँ दुर्गा की प्रतिमा का पूजन पाठ कर महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की टीम को बुलाया गया।
टीम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय सदस्य मनीष गुप्ता, उज्जैन जिला संगठन मंत्री शिखा गुप्ता, उज्जैन जिला शिक्षा प्रभारी प्रीति खंडेलवाल, उज्जैन जिला विधि सलाहकार सुनीता ओझा, नागदा तहसील अध्यक्ष जीवन लाल जैन चाय वाले व भक्तजनों द्वारा माँ दुर्गा की महाआरती कर प्रसादी ली एवं दुर्गा समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया।
