युगांडा- बंधक बने भारतीय नागरिक को भारतीय मानव आधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा करवाया बन्धन मुक्त।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, इंडिया,राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी मुकेश मेनारिया को यूगांडा मे कुछ लोगो द्वारा बंधक बना कर रखा गया था। मुकेश मेनारिया के पुत्र विष्णु मेनारिया को जब अपने पिता के बारे में जानकारी मिली तो उसने अपने स्तर पर हर जगह अपने पिता को वापस लाने के सभी प्रयास किए गए। कही भी सफलता नहीं मिलने पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पास विष्णु मेनारिया ने निवेदन किया।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल मेनारिया एवं उदयपुर संभाग अध्यक्ष रूपलाल मेनारिया के कहने पर अपने पिता को ढूंढने युगांडा पहुँचा युगांडा पहुंचने पर उसे जानकारी मिली कि उसके पिता को ओसवाल कंपनी की किसी फैक्ट्री में बंधक बना कर रखा गया है। उनके द्वारा यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी और प्रदेश अध्यक्षके कहने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने एक पत्र युगांडा सरकार को पत्र लिखा पत्र लिखे जाने पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और इंटरपोल पुलिस की मदद से ओसवाल कंपनी में छापा मारा गया छापे की जानकारी ओसवाल दंपति को मिल गई थी उन्होंने मुकेश मेनारिया को वहां से तंजानिया बॉर्डर तक भेज दिया इंटरपोल पुलिस ने ओसवाल दंपति की बेटी वसुंधरा ओसवाल को हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश कर बंधकमुकेश मेनारिया के बारे में जानकारी मांगी जानकारी नहीं देने पर वसुंधरा ओसवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

ओसवाल दंपत्ति जमानत याचिका के लिए युगांडा हाई कोर्ट में अपील दायर कर रहे हैं इसकी जानकारी भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट को मिलने पर एक पत्र युगांडा हाई कोर्ट को भी लिखा गया और हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज करने की मांग की गई जिससे पंकज ओसवाल पर दबाब बनाया जा सके। पत्र के माध्यम से भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक उमरे, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल मेनारिया, उदयपुर संभाग अध्यक्ष रूपलाल मेनारिया, नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चायवाले रतलाम जिलाध्यक्ष प्रारंभ दुबे एवं समस्त पदाधिकारी ने भारत के विदेश मंत्रालय, प्रधानमंत्री एवं युगांडा के राष्ट्रपति से मांग की है भारतीय निवासी मुकेश मेनारिया को तुरंत पंकज ओसवाल के बंधन से मुक्त करवाया जाए और उसे भारत भेजा जाए।

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की भूमिका-

इस पूरे मामले मे भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने अपनी अहम भूमिका निभाई है ट्रस्ट के पदाधिकारियो को जैसे ही मामले की जानकारी हुईं उनके द्वारा तुरत कार्यवाही करते हुए मुकेश मेनारिया को बंधन मुक्त करवाने के लिए कार्यवाही प्रारंभ की गई और लगातार अपने प्रयासों के बाद कुछ ही दिनों में ट्रस्ट के पदाधिकारी मेनारिया को बंधन मुक्त कराने में सफल हुए है इस पूरे घटना क्रम की जांच यूगांडा पुलिस द्वारा जा रही है।

मेनारिया परिवार ने किया हर्ष व्यक्त मुकेश मेनारिया को बंधन मुक्त होने पर मेनारिया परिवार द्वारा भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव आदि पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *