
लोकतंत्र टाइम्स, बडनगर, श्वेतांबर जैन समाज झाबुआ व राजगढ़ जैन समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा गीता भवन,बडनगर का अवलोकन अखिल भारतीय राजेंद्र नवयुवक परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व गीता भवन न्यास के ट्रस्टी राजेन्द्र दंगवाडा द्वारा करवाया गया ।दंगवाडा ने सभी को बताया की इस संस्थान की टीम द्वारा लगभग 550 के करीब नेत्रदान करवाये इस हेतु आसपास के क्षेत्रो मे कही से भी कभी भी सूचना मिलने पर गीता भवन से डॉक्टर की टीम मरणोपरांत निशुल्क नेत्रदान हेतु पहुंच जाती है।
संस्थान को राष्ट्रपति द्वारा पुरूस्कृत हेतु प्रकिया चल रह रही।जैन समाज के वरिष्ठो ने अवलोकन के बाद संस्था द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओ की अनुमोदना कर 11000 रूपये सहयोग राशि भेट की। समाज जनो को इस नेक कार्य मे आगे आने की बात कही व नेत्रदान महादान बताया।
