
लोकतंत्र टाइम्स, नागदा मीसो के अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर अशोक जैन,अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर मोतीलाल ओसवाल मीसो रायपुर अध्यक्ष वीर डाॅ जयेश कावड़िया, पूर्व मीसो रायपुर अध्यक्ष वीर शंकर लाल देश लहरा, वीर लोकेश कावड़िया आदि का नागदा आगमन हुआ नागदा रेल्वे स्टेशन पहुंचने पर मानव जीवदया मानव समिति के अध्यक्ष सतीश जैन सांवेर वाला व कनक कांठेड़, जीवदया प्रेमी जीवन लाल जैन चाय वाले, पाटीदार द्वारा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

रायपुर छत्तीसगढ़ से पधारे हुए मीसो के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जीवन लाल जैन चाय वाले (लोकतंत्र टाइम्स)का भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया सभी मीसों के अंतर राष्ट्रिय महा सचिव,कोषाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष द्वारा भी जीवनलाल जैन चाय वाले को सम्मानित किया गया।मिसो के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव लोकेश कावड़िया द्वारा जीवदया प्रेमी जीवन लाल जैन चाय वाले के बारे में बताया कि हम सबको जीवन लाल जैन से प्रेरणा लेकर जीवदया के कार्य करते रहना चाहिए।

जो करोना काल से ही गरीब बे सहारा बे घर लोगों को रोजाना नि शुल्क चाय वितरित करते हैं।जो निरंतर आज भी जारी है। जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति के पास धन ही होना चाहिए। ऐसा सेवा करने का दिल और मन भी होना चाहिए।जीवन जैन चाय वाले के सम्मान पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के समस्त सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने भी जीवन जैन के कार्यों की तारीफ की और कहा कि जीवदया के अलावा मानव के अधिकारों के लिए जीवन जैन लगातार प्रयासरत है उन्हें संगठन में नागदा तहसील अध्यक्ष का प्रभार दिया गया है जिसे वो पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभा रहे है।
