
लोकतंत्र टाईम्स,पेपराल,(ब्रजेश बोहरा) राष्ट्रसंत पुण्य सम्राट गुरूदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर महाराजा की जन्म भूमि पेपराल तीर्थ मे 10 नवम्बर को गुजरात परिषद परिवार का एक दिवसीय सम्मेलन गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वर म सा की पावनतम निश्रा मे सम्पन्न हुआ।

अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक,महिला,बहु,बालिका व तरूण परिषद परिवार गुजरात के प्रान्तीय सम्मेलन के विशेष रूप से परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड व महामंत्री सुधीर लोढा,मिडीया प्रभारी ब्रजेश बोहरा , तरूण परिषद् राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य धोका, मुकेश जैन व पेपराल ट्रस्टी सहित परिषद राष्ट्रीय पदाधिकारीगण रमेश धरू ,भरत भाई वोहरा,दर्शन सेठ,भरत भाई लाडू ,आशिता संघवी आदि की उपस्थिती रही।

सम्मेलन की समुचित व्यवस्था जयन्तसेन जैनशासन प्रभावक ट्रस्ट पेपराल तीर्थ द्वारा की गई। सम्मेलन के आयोजक अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद गुजरात के प्रान्तीय पदाधिकारीगणो की भी कार्यक्रमो मे उपस्थिती रही। गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हरेश भाई लाडू एंव, प्रान्तीय महामंत्री हंसमुख भाई कोरडीया ने बाहर से पधारे सभी सदस्यों का आभार माना।कार्यक्रम का संचालन विनोद कोरडीया डीसा ने किया ।
