नागदा–भारतीय मानव अधिकार सरकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुआ हमला।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम माधव गार्डन में आयोजित बैठक के दौरान भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कुछ लोगों द्वारा विवाद के बाद हमला किया गया। दोनों ओर से मारपीट की स्थिति बन गई। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने क्रॉस प्रकरण दर्ज किया है।नागदा के प्रकाश नगर में रहने वाले सुनील पिता तूफान सिंह यादव भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे संगठन के माध्यम से मानव सेवा करते हैं। 19 और 20 दिसंबर को मानव सेवा और शारीरिक समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से ओरछा धाम सकलद्वारी पीठाधीश्वर के द्वारा दो दिवसीय बालाजी के दिव्य दरबार का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर सुनील सिंह यादव ने माधव गार्डन में अनोपचारिक बैठक रखी थी।

इसी दौरान सोनू ठक्कर,मोनू ठक्कर,शिवनारायण माली,राजेश सांवलिया और नितिन ठक्कर ने गार्डन में आयोजित बैठक विरोध किया जिसको लेकर विवाद की स्थिति बन गई। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील सिंह यादव पर विरोध करने वालों ने अचानक हमला कर दिया। मामला मारपीट में बदलते ही दोनों ओर से लोग आमने-सामने हो गए। लोगों ने बीच बचाव किया और मामला शांत किया। विवाद की शिकायत लेकर दोनों पक्ष नागदा थाने पहुंचे जहां सुनील सिंह यादव ने मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके साथ मारपीट की गई है और बीच बचाव में आए पुत्र कृष्णा यादव एवं पिता तूफानसिंह, पत्नी मालती यादव और संतोष सांवरिया पर भी लात-घूंसो से वार किया गया।

वहीं मोनू ठक्कर ने शिकायत दर्ज कराई कि यादव परिवार की ओर से उसके साथ भाई सोनू, नितिन के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। इस बीच ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने राज्य एवं जिले से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन पर हुए हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *