
लोकतंत्र टाईम्स,नागदा-नगर में मरणोपरांत नेत्रदान की श्रृंखला में जैन सोश्यल ग्रुप नागदा व गीता भवन न्यास बड़नगर के सहयोग से आज दिनांक 21 दिसंबर को शारदा गली निवासी कालुराम गगरानी धर्मपत्नी 82 वर्षीय नेत्रदानी सम्पतबाई का नेत्रदान संपन्न हुआ। गगरानी के देवलोकगमन की सूचना सुबह प्राप्त होते ही अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश बोहरा एवं जैन सोश्यल ग्रुप,नागदा के अध्यक्ष मनीष चपलोत ने नगर पालिका पार्षद मन्जु राजेश गगरानी से संपर्क कर उनके प्रयासों से मृतक के पुत्र अशोक कुमार व आनन्दी गगरानी से नेत्रदान हेतु अनुरोध किया।

जिसे परिवारजनों ने सहज रूप से स्वीकृति प्रदान की गीता भवन न्यास, बडनगर से डॉक्टर एल ददरवाल एवं उनकी टीम परमानंद पंवार चंचल पाटीदार एवं मनीष तलाच ने तुरंत नागदा पहुंचकर नेत्रदान क्रमांक 598 संपन्न किया। नेत्रदान के पश्चात डॉक्टर साहब ने इस बारे में जानकारी सभी को प्रदान की व जैन सोशल ग्रुप,नागदा की ओर से सीए कमलनयन जैन व ब्रजेश बोहरा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर गगरानी परिवार के इस पुनित कार्य की अनुमोदना की।
इस मौके पर नगर पालिका नागदा के पार्षदो मे महेंद्र सिंग धोनी ,आशिक हुसेन ,रामचंद्र सिसोदिया, सुभाष रावल ,बन्टू जिनाईन, भुपेन्द्र राणावत व राजकुमार राठौर सहित शारदा गली के रहवासी ओमप्रकाश जायसवाल ,आयुष कोचर,सुनील जैन ,नितीन वर्मा, अनुज कोचर व प्रथम काठेड़, मुकेश बोहरा वरुण भाटिया,गिरीराज राठी आदि उपस्थिति में परिजनों को गीता भवन न्यास की ओर से नेत्रदान का प्रमाण पत्र नगर पालिका पार्षदों के द्वारा प्रदान किया गया ।
नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य करते हुए विगत समय में बृजेश बोहरा के प्रयासों से नागदा में 27 वां नेत्रदान संपन्न हुआ । मानव सेवा के इस कार्य में शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं एवं प्रबुद्धजनों सहित मीडिया का सहयोग भी सराहनीय रहा है ।
