ग्रेसिम बिजनेस हेड वादिराज कुलकर्णी से सम्मानित हुवे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा परियोजना के मेधावी छात्र

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, ग्रेसिम जन सेवा ट्रस्ट और तकनिकी संस्था एड-एट-एक्शन के सामंजस्य से संचालित गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा परियोजना के अंतर्गत 20 गाँवों के 37 प्राथमिक माध्यमिक हायर सेकंडरी विद्यालयों के अतरिक्त 12 अन्य विद्यालयों के 399 छात्रों को मेधावी छात्र सम्मान से सम्मानित किया जाना है | जिसके अंतर्गत कक्षा 1 ली से 8 वी तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों रु.1100 तथा कक्षा 9वी से 12वी तक के छात्रों को रु. 2100 /-प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र दिया जाना है।

इसके प्रथम चरण में 4 विद्यालय के कुल 50 छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया गया । भविष्य में अन्य ग्राम के छात्रों को पुरस्कृत किया जाना है |कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रेसिम के बिजनेस हेड वादीराज कुलकर्णी ने किया कार्यक्रम के दौरान परियोजना टीम ने संबंधित परियोजना गतिविधियों और उसके सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन ग्रेसिम के बिजनेस हेड वादीराज कुलकर्णी, ग्रेसिम इकाई प्रमुख शांतनु कुलकर्णी,मानव संसाधन प्रबंधन उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, सी.एस.आर हेड सतीश भुयिर मैनेजर अरविंद सिह सिकरवार तथा जीवन पोरवाल द्वारा किया गया।

परियोजना प्रबंधक आलोक कैलाश मिश्रा ने परियोजना और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुवे परियोजना के अंतर्गत निर्मित शिक्षण सहायक सामग्री और उनकी उपयोगिता तथा परियोजना के सकारात्मक परिणामो से सभी को अवगत कराया ।एड-एट-एक्शन के रीजनल मैनेजर प्रवीण भोपे द्वारा भविष्य में परियोजना के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यो रोबोटिक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और STEM (साइंस टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित) के बारे में संबंधित शैक्षिक सामग्री के मॉडल के माध्यम से जानकारी प्रदान की |

कार्यक्रम में छात्रों के अतरिक्त बेहतर प्रदर्शन के लिए परियोजना टीम से विद्या बंजारा , राजेश करायत , ध्रुव राजपूत , राजेश सोलंकी , शिक्षा दूत काजल पनवार , सपना सेन , नेहा गुन्देल, पूजा चौहान , चेतन प्रधान तथा माता समिति अध्यक्ष सपना चौहान भी सम्मानित हुई | यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए एक प्रोत्साहन था, बल्कि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ । ग्रेसिम जन सेवा ट्रस्ट इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *