
लोकतंत्र टाईम्स ,नागदा 19 जनवरी से नगर में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका वचन महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरी वर्षा नागर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका के मुखारविंद से होगा। रविवार को नगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के अल्प प्रवास के दौरान श्री राम कथा का आयोजन मंडल एवं श्याम परिवार के सदस्य हेलीपैड सामीप्य पहुंचे तथा मुख्यमंत्री से भेंट कर श्री राम कथा जानकारी दी।
सिग्रही श्री राम कथा का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से भेंट करने उनके निवास पर पहुंचेगी तथा यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव को कथा में उपस्थित होने का न्योता देगा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पंकज नामदेव, मुकेश मेहता ,अनिल शर्मा, पंडित भुनेश्वर शर्मा ,सत्यनारायण जोशी, पंकज अग्रवाल ,राधा पांचाल, मंजू शर्मा, आदि मौजूद रहे।
